एक दिन मैं एनईईटी जैसे प्रवेश परीक्षा 'घोटाले' का अंत कर दूंगा: एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि वह चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एनईईटी जैसे प्रवेश परीक्षा 'घोटाले' का अंत कर देंगे और अबाध शिक्षा की सुलभता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से एक दिन इसका अंत कर देंगे। यह हमारी ज़िम्मेदारी है।" बकौल स्टालिन, शिक्षा ही एकमात्र संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता।