'एक देश, एक चुनाव' के समर्थन में कई लोग हैं, इससे देश को फायदा होगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि 'एक देश, एक चुनाव' हमारी प्रतिबद्धता है और इससे देश को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने इसके लिए एक समिति भी बनाई थी और समिति ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है, इसलिए 'एक देश, एक चुनाव' के समर्थन में कई लोग हैं।"