'एक देश एक चुनाव' बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के लिए विनाशकारी: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर रविवार को कहा, "यह बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के लिए विनाशकारी होगा।" उन्होंने 'X' पर एक नोटिफिकेशन शेयर कर लिखा, "यह उस समिति की नियुक्ति की अधिसूचना है जो 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के मामले को देखेगी...सरकार इस पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी है।"