एक निर्देशक ने कहा था 'इज़्ज़त प्यारी है तो वापस चले जाओ': 'गुल्लक' फेम जमील खान
वेब सीरीज़ 'गुल्लक' फेम जमील खान ने बताया है कि एक बार एक निर्देशक ने उनसे कहा था कि 'इज़्ज़त प्यारी है तो वापस चले जाओ'। उन्होंने बताया, "निर्देशक ने कहा, 'तुम्हारी तरह कई लोग यहां (मुंबई) आते हैं, धक्के खाकर वापस जब जाते हैं तो उनके शहरों में लोग मज़ाक उड़ाते हैं...गए थे हीरो बनने, ज़ीरो बनकर आ गए'।"