एक नई फ्रेंचाइज़ी में एक नई शुरुआत: आरसीबी के कप्तान बनाए जाने पर फाफ डुप्लेसी
आईपीएल-2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बनाए जाने के बाद फाफ डुप्लेसी ने कहा, "बहुत उत्साहित हूं।" बकौल डुप्लेसी, "हम हर साल इस प्रतियोगिता (आईपीएल) के लिए तैयार होने की कोशिश करते हैं...ज़ाहिर है कि आईपीएल शुरू हो रहा है और यह मेरे लिए एक नई फ्रेंचाइज़ी और एक नई चुनौती के साथ एक नई शुरुआत है।"