एक नहीं तीन-तीन पेंशन लेने के हकदार हैं जगदीप धनखड़, जानिए हर महीने कितनी मिल सकती है रकम
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए आवेदन किया है। वह पूर्व सांसद और पूर्व उप-राष्ट्रपति के रूप में भी पेंशन के हकदार हैं। राजस्थान में पूर्व विधायक को ₹42,000/महीने पेंशन मिलती हैं जबकि पूर्व सांसद होने के नाते उन्हें ₹45,000/महीने और उप-राष्ट्रपति रहने के लिए उन्हें ₹2 लाख/महीने मिल सकते हैं।