एक निवेशक ने मीट की जगह पनीर बेचने का सुझाव दिया था: लीशियस के को-फाउंडर

बेंगलुरु के मीट डिलीवरी स्टार्टअप लीशियस के को-फाउंडर अभय हंजुरा ने 'मनीकंट्रोल' से बात करते हुए बताया है कि एक निवेशक ने सुझाव दिया था कि कंपनी को मीट की जगह पनीर बेचना चाहिए। उन्होंने कहा, "सेनेटरी पैड, कंडोम और शराब की तरह मीट अब भी काले प्लास्टिक बैग की चीज़ है। सांस्कृतिक पाखंड इसमें सबसे बड़ी बाधा है।"

Load More