एक प्रोड्यूसर ने मेरी असिस्टेंट की साड़ी उतारने की कोशिश की: ऐक्ट्रेस चार्मिला
ऐक्ट्रेस चार्मिला ने कहा है, "मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मेरा अनुभव दर्दनाक रहा। एक फिल्म की शूटिंग के बाद प्रोड्यूसर से मिलने को कहा गया...मैं अपने असिस्टेंट साथ ले गई। रूम में 7-8 निर्माता शराब पी रहे थे।" उन्होंने कहा, "एक ने असिस्टेंट की साड़ी उतारने की कोशिश की। एक ने मेरा हाथ पकड़ा...उसे दांत काटकर मदद मांगने भागी थी।"