एक पूर्व सीएम ने देशद्रोही की तरह व्यवहार किया: लोकसभा में चन्नी से बहस पर रवनीत बिट्टू
लोकसभा में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से हुई बहस को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है, "एक पूर्व मुख्यमंत्री (पंजाब) ने देशद्रोही की तरह व्यवहार कर पूरे देश को गुमराह किया है।" उन्होंने कहा, "चन्नी ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही...राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे।"