एक फूंक से पता चलेगा कैंसर है या नहीं, यूके में किया जाएगा टेस्ट का ट्रायल
यूके के एनएचएस अस्पतालों में अप्रैल 2025 से पेट में कैंसर का पता लगाने के लिए 8,000 लोगों पर ब्रेथलाइज़र्स का ट्रायल किया जाएगा। 'द सन' के मुताबिक, जिस तरह पुलिस सड़क किनारे लोगों का अल्कोहल टेस्ट करती है, वैसे ही एक खास किस्म के बैग में फूंक मारकर पेट के कैंसर का पता लगाया जा सकता है।