एक फैन लाल जोड़े में मेरे घर तक आ गई थी, मेरे पैरेंट्स हैरान रह गए थे: विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने 'फैन्स के अजीबों-गरीब हरकतों' के बारे में पूछे जाने पर कहा है कि एक फैन लाल जोड़े (लहंगा) में उनके घर तक आ गई थी। उन्होंने कहा, "शुक्र है...उस वक्त घर पर नहीं था...लेकिन मेरे पैरेंट्स हैरान रह गए थे।" बकौल विक्की, यह प्यारा जेस्चर था और घटना से उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं हुई।