एक फ्रेम में प्रकृति की खूबसूरती व टेक्नोलॉजी का जादू: वंदे भारत ट्रेन की फोटो पर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खंडाला-लोनावला के बीच टनल से निकलती वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तस्वीर ट्वीट कर लिखा था, "आकर्षक घाटों से गुज़रती आमची वंदे।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "एक फ्रेम में प्रकृति की खूबसूरती, टेक्नोलॉजी का जादू और 'मेक इन इंडिया'। वंदे भारत ट्रेनों से महाराष्ट्र को बहुत लाभ होगा।"

Load More