एक बात स्पष्ट है कि पेपर लीक हुआ है: NEET-UG को लेकर सीजेआई चंद्रचूड़
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को एनईईटी-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा, "एक बात स्पष्ट है कि पेपर लीक हुआ है।" उन्होंने आगे कहा, "सवाल यह है कि इस पेपर लीक का दायरा कितना बड़ा है।" वहीं, सीजेआई ने सभी पक्षकारों से बुधवार तक इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है।