एक बार अटल जी ने मॉडलिंग करने पर मुझे तलब कर लिया था: महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया, "मैंने दोस्त के कहने पर तस्वीरें खिंचवाई थीं जिसे उसने एक ब्रांड के लिए इस्तेमाल कर लिया।" फडणवीस ने बताया, "यह देखकर (पूर्व प्रधानमंत्री) अटल जी ने मुझे तलब कर लिया। मैं डरा हुआ था लेकिन जब पहुंचा तो उन्होंने मेरी पीठ पर मारा और कहा "आओ मॉडल एमएलए।"