एक बार के लिए लगा कि कोई बड़ा विस्फोट हुआ है: दिल्ली एयरपोर्ट हादसे का चश्मदीद
दिल्ली एयरपोर्ट हादसे के एक चश्मदीद ने बताया है कि एक बार के लिए सभी को लगा कि कोई बड़ा विस्फोट हुआ है। चश्मदीद ने कहा, "मौके पर पहुंचा तो देखा कि कई लोग एक बड़े लोहे के बीम के नीचे फंसे हैं।" एक अन्य चश्मदीद ने बताया, "हादसे के समय भीड़ बहुत कम थी इसलिए कम लोग हताहत हुए।"