एक बार कश्मीर की लड़कियों ने एआर रहमान को समझ लिया था इलेक्ट्रीशियन: इम्तियाज़ अली
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने बताया है कि एक बार कश्मीर में फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान लड़कियों ने एआर रहमान को इलेक्ट्रीशियन समझ लिया था। उन्होंने कहा, "रहमान सर टेबल के नीचे थे और उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ग्रे पैंट पहनी थी। लड़कियों ने पूछा कि म्यूज़िक डायरेक्टर कौन है? मैंने...उन्हें चुप रहने का इशारा किया।"