वानुअतु के नलिन निपिको ने समोआ के खिलाफ 1 ओवर में 39-रन देकर सबसे महंगे टी20I ओवर का रिकॉर्ड बनाया है। पेशेवर क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन देने का रिकॉर्ड 77-रन है जो वेलिंगटन के बर्ट वेंस ने 1990 में एक प्रथम श्रेणी मैच में दिए थे। उन्होंने 22-गेंद का ओवर फेंका था जिसमें 17 नो-बॉल शामिल थीं।