एक बार फिर $100 बिलियन के पार पहुंची मुकेश अंबानी की संपत्ति
बाज़ार में आई तेज़ी के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर $100 बिलियन के पार पहुंच गई है। भारतीय बाज़ारों में आई गिरावट से अंबानी की संपत्ति 4 मार्च को $81 बिलियन तक गिर गई थी। हालिया तेज़ी से उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति भी $14.5 बिलियन बढ़कर $77.5 बिलियन हो गई है।