एक बार युवती ने रतन टाटा को कहा था- बधाई छोटू; उनका जवाब हुआ था वायरल
दिवंंगत उद्योगपति रतन टाटा के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स होने पर रिया जैन नामक युवती ने कहा था, "बधाई हो छोटू।" इसके बाद कई इंस्टाग्राम यूज़र्स रिया को ट्रोल करने लगे थे। इस पर रतन टाटा ने कहा था, "हम में से प्रत्येक के अंदर एक बच्चा है। कृपया इस युवती से सम्मान से पेश आएं😊।"