एक बार लगा कि मैच खत्म हो गया: T20 विश्व कप फाइनल के एक ओवर में 24 रन देने पर अक्षर
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में 24 रन देने को लेकर भारतीय ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "(ओवर खत्म होने के बाद) शुरू के 5 सेकेंड में तो मुझे लगा कि मैच खत्म हो गया है लेकिन रोहित भाई ने कहा कि अभी मैच खत्म नहीं हुआ है।"