एक बार सिर्फ 80 घंटे के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, शिवसेना के साथ सीएम पद पर सहमति नहीं बनने पर 26 नवंबर को फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस महाराष्ट्र के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिनका कार्यकाल सिर्फ 80 घंटे चला।