एक बार 2 साल तक कैमरे का सामना नहीं किया था, मेरे पास एक भी फिल्म नहीं थी: आशीष
अभिनेता-व्लॉगर आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था जब 2-साल तक उन्होंने कैमरे का सामना नहीं किया था और न ही उनके पास कोई फिल्म थी। उन्होंने कहा, "महामारी से लगभग 5 साल पहले मैंने ऐसा समय देखा...महामारी आई...तो लोगों ने कहा कि काम बंद हो गया...मैं इससे पहले ही गुज़र चुका था।"