एक बार इंटरव्यू के दौरान एक बड़े स्टार मेरा हाथ नहीं छोड़ रहे थे, असहज हो गई थी: गौहर
अभिनेत्री गौहर खान ने 'बॉलीवुड बबल' से हुई बातचीत में उन दिनों को लेकर बात की है जब वह वीजे थीं। उन्होंने बताया, "एक दिग्गज शख्स थे, वह मेरा हाथ ही नहीं छोड़ रहे थे। पूरे इंटरव्यू में मेरा हाथ पकड़े रखा था और मैं बहुत असहज हो गई थी।" बकौल अभिनेत्री, वह सोच रही थीं कि हाथ कैसे छुड़ाऊं।