एक बार परीक्षा में कम नंबर आने पर मेरी मां ने मुझे निकम्मी कहा था: शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ईटाइम्स को बताया है कि उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने एक बार उन्हें निकम्मी कहा था। उन्होंने कहा, "एसएससी परीक्षा (महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड) से पहले प्रीलिम्स में 48% लाने पर मां पहली बार मुझ पर चिल्लाई थीं और मुझे बेकार व निकम्मी कहा था।" बकौल शिल्पा, "मैं वॉलीबॉल खिलाड़ी थी...पढ़ाई-लिखाई से ज़्यादा...दूसरी गतिविधियों में दिलचस्पी थी।"