एक बार महज़ पैसे कमाने के लिए रोल किया था, तब बैंक अकाउंट में ₹18 बचे थे: विजय वर्मा
ऐक्टर विजय वर्मा ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए 'गलाटा प्लस' को बताया है कि उन्होंने एक बार सिर्फ पैसों के लिए रोल स्वीकारा था। उन्होंने कहा, "मेरे बैंक अकाउंट में ₹18 बचे थे। तब मैंने महज़ पैसों के लिए एक प्रोजेक्ट में अंग्रेज़ी रिपोर्टर का रोल स्वीकारा था....मैं अटक रहा था...सेट पर ही निकाल दिया गया था।"