एक बार मुझे रातभर पीटा गया और पेशाब पिलाया गया: रैली में राजस्थान में कांग्रेस विधायक अमीन
बाड़मेर (राजस्थान) की शिव विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व पार्टी प्रत्याशी अमीन खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चुनावी रैली में कह रहे हैं, "एक बार लोगों ने मुझे रातभर पीटा और बोतल में पेशाब करके मुझे पिलाया।" उन्होंने कहा कि यह उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।