एक बार वाराणसी में बीमार पड़ गई थीं सोनिया, मैंने विमान भेजने की पेशकश की थी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने News18 को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक बार जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में चुनाव प्रचार के दौरान बीमार पड़ गई थीं तो उन्होंने उनके लिए विमान भेजने की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने कहा, "ये मेरे सिद्धांत हैं और यह राजनीति से परे है।"