एक बार स्कूल में बच्चे से पूछा कि मुझे पहचाना तो उसने कहा 'आप राहुल गांधी हैं': अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के खराब स्तर को लेकर विधानसभा में एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, "एक बार मैंने स्कूल में बच्चे से पूछा- आपने मुझे पहचाना?...तो वो बच्चा बोला 'हां मैंने पहचान लिया...आप राहुल गांधी हैं'।" अखिलेश के इस बयान के बाद सदन में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता हंसने लगे।