एक बीजेपी विधायक के 'कीचड़ स्नान' से बारिश न हुई तो बाकी की भी बारी आएगी: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बारिश करवाने के लिए लोगों द्वारा बीजेपी विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहलाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "अगर एक बीजेपी विधायक के 'कीचड़ स्नान' से बारिश न हुई तो बाकी की भी बारी आएगी...जनता प्रतीक्षारत है।"