एक लड़के ने कहा था 'शादी के बाद क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा', उस समय मैं कप्तान थी: मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने खुलासा किया है कि एक लड़के ने उनसे कॉल पर कहा था कि उन्हें शादी के बाद क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा और बच्चों की देखभाल करनी होगी। बकौल मिताली, उस समय वह कप्तान थीं। उन्होंने कहा, "उसने पूछा कि अगर मेरी मां बीमार हो गई तो तुम क्रिकेट खेलने जाओगी या उनकी देखभाल करोगी?''