'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विज़न में छत्रपति शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शुक्रवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "शिवाजी ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विज़न में शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण का विज़न सामने रखा था।"