एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद: मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 'एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान' की नीति अपनाकर हिंदू समाज में जातिगत मतभेदों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं बल्कि वे सामाजिक एकता के अवसर भी हैं।" भागवत ने सभी वर्गों के लोगों को साथ मिलकर त्योहार मनाने का आग्रह भी किया।