एक मिनट में 30 से अधिक बार बरसाए चप्पल, कमेंट पास कर रहे अधेड़ को यूपी की युवती ने सिखाया सबक

लखनऊ (यूपी) के कैसरबाग में बुधवार दोपहर एक युवती ने अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अधेड़ को सड़क पर चप्पल से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधेड़ को युवती करीब 500-मीटर तक दौड़ाते हुए पीटती ले गई और करीब 1-1.5 मिनट में 30+ बार चप्पल बरसाए। बकौल युवती, आरोपी को सबक मिल गया था इसलिए पुलिस को शिकायत नहीं दी।

Load More