एक माह तक 1 कटोरी पैक्ड भुजिया खाने का मतलब है आप 28 चम्मच पाम ऑयल ले रहें: डॉक्टर
अमेरिका में रह रहे डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि अगर आप बाज़ार का पैक्ड भुजिया रोज़ाना एक कटोरी एक माह तक खाते हैं तो आपके शरीर में करीब 28 चम्मच पाम ऑयल जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे आप महीने में 392 ग्राम वसा या 5600 कैलोरी ले रहे। उन्होंने कहा, "मॉडरेशन में भुजिया खा सकते हैं।"