एक माह बाद फिर से $5 ट्रिलियन के पार पहुंचा भारतीय शेयर बाज़ार, 900 अंक चढ़ा सेंसेक्स
शेयर बाज़ार में गुरुवार को ज़बरदस्त तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 905-अंक चढ़कर 74,151 और निफ्टी 237-अंक उछलकर 22,936 पर बंद हुआ। इस तेज़ी से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट-कैप ₹3.5-लाख करोड़ से ज़्यादा बढ़कर करीब एक महीने बाद $5-ट्रिलियन के पार पहुंच गया। वहीं, ऑटो इंडेक्स को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज तेज़ी रही।