एक महीने में ₹5.90 लाख खर्च करने वाले बेंगलुरु के कपल ने गिनाए खर्चे; लोगों ने जताई हैरानी
बेंगलुरु में रहने वाले आशीष अरोड़ा व प्रकृति नामक कपल ने बताया है कि उन्होंने अगस्त में ₹5.90 लाख खर्च किए जिसपर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने हैरानी जताई है। बकौल कपल, उन्होंने ₹42,000 किराया, ₹40,000 फिटनेस-ट्रेनिंग, ₹20,000 ग्रॉसरी, ₹13,000 बाहर खाने/फूड डिलीवरी, ₹1 लाख निवेश आदि पर खर्च किए। इसपर एक ऑनलाइन यूज़र ने कहा, "ये तो मेरा...सालाना पैकेज है।"