एक महीने तक चावल नहीं खाने से शरीर पर पड़ सकता है क्या प्रभाव?
चीफ न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया भारमा ने बताया है कि एक महीने तक चावल नहीं खाने पर कम कैलोरी के सेवन के चलते वज़न कम हो सकता है और ब्लड शुगर लेवल स्थिर हो सकता है। उन्होंने बताया कि चावल में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी व खनिज होते हैं और फाइबर के सेवन में कमी होने से पाचन प्रभावित हो सकता है।