एक महीने तक जीभ साफ न करने से शरीर पर क्या असर होता है?
सीके बिरला अस्पताल (दिल्ली) में इंटरनल मेडिसिन के चीफ कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र सिंगला ने बताया है कि एक महीने तक जीभ साफ न करने से बैक्टीरिया आपकी जीभ पर पनपने लगते हैं। इससे मुंह से लगातार दुर्गंध आना, खाने के स्वाद में कमी आना, ओरल थ्रश (एक प्रकार का फंगल संक्रमण) और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।