एक महिला को बचाने की कोशिश में हुआ पंकज त्रिपाठी के जीजा की कार का ऐक्सिडेंट: रिपोर्ट

ईटाइम्स से सूत्रों ने कहा है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की कार का ऐक्सिडेंट एक महिला को बचाने की कोशिश में हुआ था। पहले रिपोर्ट्स थीं कि एक ऑटोरिक्शा के साथ टक्कर से बचने की कोशिश के दौरान कार का संतुलन बिगड़ा। घटना के सीसीटीवी फुटेज में तेज़ रफ्तार कार 3-फीट ऊंचे डिवाइडर से टकराती दिख रही है।

Load More