एक महीने पहले दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अदाणी 30वें स्थान पर लुढ़के
एक महीने पहले दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अदाणी $80 बिलियन की संपत्ति गंवाकर $40 बिलियन की संपत्ति के साथ 30वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली शुरू हुई थी। गौरतलब है, 1 महीने में समूह का पूंजीकरण ₹12 लाख करोड़ घटा है।