एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा घरों ने 'पीएम सूर्य घर' योजना के तहत पंजीकरण कराया: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि 1 महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा घरों ने 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली' योजना के तहत पंजीकरण कराया है। बकौल प्रधानमंत्री, असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से जल्द-से-जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है।