एक रिपोर्ट से अनिल अंबानी की कंपनी के लगातार मुनाफा करा रहे शेयरों में आई गिरावट
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में लगातार मुनाफा कराने के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस पावर के शेयर 4.8% गिरकर ₹64.75 पर आ गए जबकि रिलायंस इंफ्रा के शेयर 5% गिरकर ₹377.45 पर पहुंच गए। यह गिरावट एसबीआई द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट को 'फ्रॉड' घोषित किए जाने के बाद आई।