एक रात पहले पता चला कि अगले दिन डेब्यू करने वाला हूं, रात मुश्किल से गुज़री: देवदत्त पडिकल
धर्मशाला टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक जड़ने वाले देवदत्त पडिकल ने कहा कि उन्हें एक रात पहले पता चला कि वह अगले दिन मैच खेलने वाले हैं। उन्होंने कहा, "चाहे आपको जब भी पता चले थोड़ी घबराहट तो होती ही है...मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरी रात मुश्किल से गुज़री लेकिन यह खास अनुभव था।"