'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से पहले 'एक देश, एक आय' लाएं पीएम मोदी: तेजस्वी यादव
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लाने से पहले 'एक देश, एक आय' लाने और इसके लिए कमिटी बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बाद में यह राज्यों का चुनाव खत्म कर देंगे और 'एक देश, एक लीडर'...'एक देश, एक पार्टी' लाने की बात कहेंगे।"