एक लीटर बीयर पीयो, उत्तर कोरिया ने लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए दी सलाह
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को एक लीटर बीयर पीने की सलाह दी है। सरकारी मीडिया ने बीयर को 'इफेक्टिव हेल्थ ड्रिंक' बताया है। इससे पहले सरकारी मीडिया ने लोगों को कुत्ते के मांस का सूप पीने की सलाह दी थी जो कई लोगों की पहुंच से बाहर है।