एक वनडे में अर्धशतक लगाने व 5 विकेट लेने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी बने गुलशन झा

नेपाल के ऑल-राउंडर गुलशन झा एक वनडे मैच में अर्धशतक जड़ने और 5 विकेट लेने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गुलशन ने यह उपलब्धि आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में बुधवार को ओमान के खिलाफ मैच में हासिल की। गुलशन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला जबकि ओमान 1 विकेट से मैच जीत गया।

Load More