एक वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने यूएई के वसीम

यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम एक वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट को मिलाकर) में 100 छक्के लगाने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I में 3 छक्के मारने के बाद वसीम के वर्ष-2023 में 101 छक्के हो गए। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 2023 में 80 छक्के मारे।

Load More