एक वाहन से महाराष्ट्र में टकराई लग्ज़री बस, 34 यात्री हुए घायल
महाराष्ट्र के ठाणे में एक निजी लग्ज़री बस एक अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे उसमें सवार कम से कम 34 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल यात्रियों में से 20 यात्रियों के सिर में चोट आई है।