एक व्यक्ति को क्रेडिट नहीं दे सकते: कांग्रेस की जीत में पायलट की भूमिका को लेकर डोटासरा

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने 'लोकसभा चुनाव-2024 में पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस की जीत में पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की भूमिका' को लेकर कहा है कि यह सभी का प्रयास था। उन्होंने कहा कि जीत का क्रेडिट एक व्यक्ति को नहीं दे सकते हैं। बकौल डोटासरा, पूरी पार्टी ने मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयास किए थे।

Load More