एक व्यक्ति रेप नहीं कर सकता, उसके लिए 2-3 लोग चाहिए: रेप पीड़िता को डांटते हुए कांग्रेस नेता
कर्नाटक में एक रेप पीड़िता और उसके ससुर को फोन पर कथित तौर पर डांटते कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल का ऑडियो सामने आया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "एक व्यक्ति रेप कैसे कर सकता है...कम-से-कम 2-3 लोग चाहिए।" उन्होंने कहा, "किसी तंदरुस्त आदमी को लाओ...मैं किसी महिला को लाता हूं, देखते हैं वह रेप कर पाता है या नहीं।"